-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र की एक महिला का आपत्तिजनक कमेंट के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति व घरघोड़ा की महिला द्वारा उसका अश्लील विडियो बनाया गया है और फोटो पर अश्लील कमेंट लिखकर वाट्सअप नंबर व इंस्ट्राग्राम में वायरल किया गया है। मानसिक तौर से परेशान महिला ने सीतापुर थाना पुलिस को बताया है कि आरोपियों के द्वारा बार-बार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को वायरल कर दिया गया, जिससे उसे सामाजिक व अन्य तरीके से बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। आरोपियों के द्वारा पुलिस के पास जाने पर पूरे परिवार को मारकर खत्म कर देने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 351(2), 79 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur