Breaking News

अम्बिकापुर@महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल,अपराध दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
सीतापुर थाना क्षेत्र की एक महिला का आपत्तिजनक कमेंट के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति व घरघोड़ा की महिला द्वारा उसका अश्लील विडियो बनाया गया है और फोटो पर अश्लील कमेंट लिखकर वाट्सअप नंबर व इंस्ट्राग्राम में वायरल किया गया है। मानसिक तौर से परेशान महिला ने सीतापुर थाना पुलिस को बताया है कि आरोपियों के द्वारा बार-बार रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को वायरल कर दिया गया, जिससे उसे सामाजिक व अन्य तरीके से बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। आरोपियों के द्वारा पुलिस के पास जाने पर पूरे परिवार को मारकर खत्म कर देने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 351(2), 79 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply