अम्बिकापुर,08 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के जटासेमर गांव में सोमवार देर रात लगभग 27 हाथियों का दल पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों का झुंड खेतों में खड़ी फसलों को रौंदते हुए लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुट गई। इधर, उदयपुर वन परिक्षेत्र के बसोड़ पारा पुटा में जंगली हाथियों ने एक ग्रामीण महिला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड को अचानक सामने देखकर महिला घबरा गई और भागते समय गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। महिला गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने,रात्रि में अकेले बाहर न निकलने तथा हाथियों के मूवमेंट की सूचना तत्काल देने की अपील कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur