Breaking News

अम्बिकापुर@ जिले में फिर बढ़ा हाथियों का आतंक फसल रौंदे,महिला को किया जख्मी

Share


अम्बिकापुर,08 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के जटासेमर गांव में सोमवार देर रात लगभग 27 हाथियों का दल पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों का झुंड खेतों में खड़ी फसलों को रौंदते हुए लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुट गई। इधर, उदयपुर वन परिक्षेत्र के बसोड़ पारा पुटा में जंगली हाथियों ने एक ग्रामीण महिला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड को अचानक सामने देखकर महिला घबरा गई और भागते समय गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। महिला गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने,रात्रि में अकेले बाहर न निकलने तथा हाथियों के मूवमेंट की सूचना तत्काल देने की अपील कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply