Breaking News

अंबिकापुर@भाजपा सरगुजा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर माल्यार्पण

Share

अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। भाजपा सरगुजा ने आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह की विशेष उपस्थिति में स्थानीय गांधी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। पार्टी के चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के प्रेरणादायी नारे को रेखांकित करते हुए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, महामंत्री द्वय विनोद हर्ष और अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, इंदर भगत, मधु चौदहा, हरमिंदर सिंह टिन्नी, निश्चल प्रताप सिंह, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, पार्षद श्वेता गुप्ता, शशिकांत जायसवाल, जनमेजय मिश्रा, निलेश सिंह, आलोक दुबे, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी, संदीप सोनी, संजीव वर्मा, जतिन परमार, भूपेंद्र सिंह, मार्कण्डेय तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply