Breaking News

सूरजपुर@अथर्व दुबे ने स्वयं निर्मित प्रतिमा से किया गणेशोत्सव का शुभारंभ

Share

सूरजपुर,27अगस्त 2025 (घटती-घटना)। रामानुजनगर – पी एम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र अथर्व दुबे (नमन) धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में निरंतर योगदान दे रहे हैं। अथर्व दुबे कई वर्षों से स्वयं अपने हाथों से गणेश जी की सुंदर प्रतिमा तैयार करते हैं और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गणेशोत्सव मनाते आ रहे हैं। गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर उनके द्वारा बनाई गई प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। उनकी भक्ति भावना और कला का संगम सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करने का कार्य कर रहा है। अथर्व दुबे के इस कार्य में उनके पिता श्री ऋषि दुबे और माता श्रीमती आरती दुबे का विशेष सहयोग और आशीर्वाद मिलता है। परिवार के मार्गदर्शन से अथर्व न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज की परंपराओं को जीवित रखने में प्रेरणा स्रोत बनते हैं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply