Breaking News

सूरजपुर/ओड़गी@कालामांजन में कुंवर बस और ओमनी वैन की भीषण टक्कर: एक महिला की मौत,4 घायल

Share

सूरजपुर/ओड़गी 27 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बुधवार दोपहर ओड़गी-भैयाथान मुख्य मार्ग पर कालामांजन के आलम घर के पास एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार कुंवर बस ने सामने से आ रही ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार अधेड़ महिला कबूतरी पति मंगल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए, जिनमें सुशीला पति शिव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी से जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों, जिसमें एक बच्चा शामिल है, को मामूली चोटें आई हैं। हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब ओड़गी की ओर से आ रही कुंवर बस ने धरसेड़ी की ओर जा रही ओमनी वैन को टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की तेज रफ्तार ने वैन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ओड़गी थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को ग्राम पंचायत धरसेड़ी ने तत्काल 2,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।इस दौरान जनपद सीईओ निलेश कुमार सोनी, बलराम सोनी, सचिव करमचंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे,जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी। हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply