Breaking News

अंबिकापुर@जर्जर सडक ने ली युवा ठेकेदार की जान,एक ही जगह दो दुर्घटनाएं

Share

अंबिकापुर,25अगस्त 2025(घटती-घटना) शहर के युवा ठेकेदार अतुल सिंह की दर्दनाक मौत ने पूरे अंबिकापुर को झकझोर कर रख दिया है। रविवार रात लगभग 8 बजे एमजी रोड एनएच-43 पर हुए इस भीषण हादसे की मुख्य वजह जर्जर सडक और सडक किनारे खड़ा एक ब्रेकडाउन ट्रक बना। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और एयरबैग खुलने के बावजूद चालक की जान नहीं बच सकी।
जानकारी के अनुसार,26 वर्षीय अतुल सिंह,जो गोधनपुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) का निवासी था, अपने दोस्तों आशुतोष मिश्रा और आशीष गुप्ता के साथ एक मित्र के जन्मदिन में शामिल होने सिलफिली जा रहा था। वह सीजी 15 ईसी 9253 नंबर की कार चला रहा था। जब वे अशोक लीलैंड वर्कशॉप के पास पहुंचे, तो सडक पर बने एक बड़े गड्ढे में उनकी कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सडक किनारे पहले से खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 1291 से जा टकराया। इस जोरदार टक्कर में कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुलने के बावजूद, ड्राइवर की सीट का एयरबैग फट गया जिससे अतुल सिंह को गंभीर चोटें आईं, वहीं अन्य दो साथी बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल अतुल को त्वरित रूप से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply