अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शहर के ऑक्सीजन पार्क महामायापारा निवासी सिबतैन अली ने गोवा में आयोजित 19वीं नेशनल यूथ गेम बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। सिबतैन अली, अली अहमद अंसारी के पुत्र हैं और उनकी इस उपलçध ने अंबिकापुर और सरगुजा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सिबतैन ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और दमदार पंचों से फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वे गोल्ड से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। उनकी इस उपलçध पर कोच, परिजनों और खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं के लिए यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सिबतैन अली भविष्य में देश का नाम और ऊंचा करने की तैयारी में जुटे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur