Breaking News

अंबिकापुर@सिबतैन अली ने नेशनल यूथ बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Share

अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शहर के ऑक्सीजन पार्क महामायापारा निवासी सिबतैन अली ने गोवा में आयोजित 19वीं नेशनल यूथ गेम बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। सिबतैन अली, अली अहमद अंसारी के पुत्र हैं और उनकी इस उपलçध ने अंबिकापुर और सरगुजा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सिबतैन ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और दमदार पंचों से फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वे गोल्ड से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। उनकी इस उपलçध पर कोच, परिजनों और खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं के लिए यह सफलता प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सिबतैन अली भविष्य में देश का नाम और ऊंचा करने की तैयारी में जुटे हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply