अंबिकापुर,17 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बतौली लॉक के टीरंग में दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। ग्रामीण रात को घर के बाहर निकला था पर अंधेरे के कारण हाथी का पता नहीं चल पाया। हाथी ने उसे कुचल दिया। जानकारी के अनुसार बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत टीरंग निवासी 60 वर्षीय डेचका राम शनिवार की रात करीब 11 बजे घर के बाहर निकला था। अंधेरा होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और घर से कुछ दूरी पर पहले से मौजूद हाथी के समीप चला गया। इस दौरान हाथी ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजन को तात्कालिक साहायता राशि दिया गया। इसके अलावा मुआवजा राशि के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा है। दंतैल हाथी लुण्ड्रा की ओर से बतौली के टीरंग में प्रवेश किया था। हाथी ने पहले फसल को रौंदा। ग्रामीण की जान लेने के बाद लोगों ने हाथी को जशपुर की ओर खदेड़ दिया। हाथी देर रात जशपुर की ओर चला गया है। हाथी को खदेडऩे के लिए लोग पूरी रात जागते रहे। वहीं उक्त हाथी ने एक दिन पहले बतौली क्षेत्र के मानपुर में जयनाथ नगेशिया के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur