Breaking News

अंबिकापुर@लुण्ड्रा से बतौली पहुंचे दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात,एक की मौत

Share

अंबिकापुर,17 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बतौली लॉक के टीरंग में दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। ग्रामीण रात को घर के बाहर निकला था पर अंधेरे के कारण हाथी का पता नहीं चल पाया। हाथी ने उसे कुचल दिया। जानकारी के अनुसार बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत टीरंग निवासी 60 वर्षीय डेचका राम शनिवार की रात करीब 11 बजे घर के बाहर निकला था। अंधेरा होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और घर से कुछ दूरी पर पहले से मौजूद हाथी के समीप चला गया। इस दौरान हाथी ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजन को तात्कालिक साहायता राशि दिया गया। इसके अलावा मुआवजा राशि के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा है। दंतैल हाथी लुण्ड्रा की ओर से बतौली के टीरंग में प्रवेश किया था। हाथी ने पहले फसल को रौंदा। ग्रामीण की जान लेने के बाद लोगों ने हाथी को जशपुर की ओर खदेड़ दिया। हाथी देर रात जशपुर की ओर चला गया है। हाथी को खदेडऩे के लिए लोग पूरी रात जागते रहे। वहीं उक्त हाथी ने एक दिन पहले बतौली क्षेत्र के मानपुर में जयनाथ नगेशिया के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply