चौक-चौराहों में गूंजेंगे देशभक्ति के गीत…
1500 मीटर का विशाल तिरंगा होगा आकर्षण का केंद्र
रायपुर,12 अगस्त 2025 (ए)। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएगी,जो शहर के कई इलाकों से होते हुए मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा को लेकर शहर भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur