Breaking News

रायपुर@ सीएम साय की अगुवाई मेंबीजेपी आज निकालेगी तिरंगा यात्रा

Share

चौक-चौराहों में गूंजेंगे देशभक्ति के गीत…
1500 मीटर का विशाल तिरंगा होगा आकर्षण का केंद्र
रायपुर,12 अगस्त 2025 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएगी,जो शहर के कई इलाकों से होते हुए मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा को लेकर शहर भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply