Breaking News

बलौदाबाजार@ पुरानी रंजिश को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

Share


युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव
बलौदाबाजार,03 अगस्त 2025 ए)।
बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में मड़कड़ा और झबड़ी गांव के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गांवों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें झबड़ी गांव निवासी त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी संघर्ष में मेमचंद कौशिक (27) गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे रायपुर रेफर किया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस जब देर रात मड़कड़ा गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे दो गाडç¸यों के शीशे टूट गए। गांववालों ने पुलिस को करीब 4 घंटे तक घेर लिया और विरोध जारी रखा।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply