युवक की हत्या, पुलिस पर पथराव
बलौदाबाजार,03 अगस्त 2025 ए)। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में मड़कड़ा और झबड़ी गांव के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गांवों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें झबड़ी गांव निवासी त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी संघर्ष में मेमचंद कौशिक (27) गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे रायपुर रेफर किया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस जब देर रात मड़कड़ा गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे दो गाडç¸यों के शीशे टूट गए। गांववालों ने पुलिस को करीब 4 घंटे तक घेर लिया और विरोध जारी रखा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur