वाड्रफनगर,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। पुलिस ने पूर्व में चार गांजा तस्करो को महिंद्रा बस से 92 किलो गांजा के साथ तस्करो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। उक्त मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, साथ ही घटना में प्रयुक्त एक ऑटो वाहन भी किया गया बरामद। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21/07/2025 को वाड्रफनगर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में चार आरोपियों के कजे से 92 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर वाड्रफनगर चौकी में पुलिस ने अपराध पंजीबद करअपराध क्रमांक 137/25 धारा 120(ड्ढ) ठ्ठस्रश्चह्य ड्डष्ह्ल कायम कर विवेचना में लिया गया था, तथा मौके से 04 आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।प्रकरण में आगे की विवेचना के दौरान गांजा को सुंदरगढ़ उड़ीसा से अंबिकापुर परिवहन करने वाले आरोपी जोगराज सिंह उर्फ जगराज पिता रणजीत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी भोजपुर सुंदरगढ़ को घटना में प्रयुक्त गांजा परिवहन में ऑटो क्रमांक ह्रष्ठ 16 रू5387 को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया आरोपी को दिनांक 30/07/2025 को माननीय विशेष न्यायाधीश न्यायालय रामानुजगंज में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य पहलुओं पर लगातार विवेचना जारी है, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur