Breaking News

अंबिकापुर@मोबाइल का अधिक उपयोग,आंखों में मेकअप,ड्राई आई का प्रमुख कारण

Share


अंबिकापुर,28 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय,अंबिकापुर के नेत्र रोग विभाग द्वारा 25 को राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राई आई (सूखी आंख) विषय पर सीएमई का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल माखन विहार में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य कार्नियल जनित अंधत्व को रोकने हेतु चिकित्सकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रजत टोप्पो,डॉ. संतोष एक्का,डॉ. अभिजीत जैन और डॉ. प्रियंका गुप्ता शामिल हुए। डॉ. रजत टोप्पो ने बताया कि ड्राई आई एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों की आंसू परत प्रभावित होती है। इसका कारण या तो पर्याप्त मात्रा में आंसू न बनना है या फिर आंसुओं का जल्दी सूख जाना। इसके लक्षणों में आंखों में जलन,खुजली,किरकिरापन आदि शामिल हैं। उपचार हेतु आंखों को साफ पानी से धोना,एक्सरसाइज और उपयुक्त आई ड्रॉप का उपयोग जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि मोबाइल का अधिक उपयोग,आंखों में मेकअप प्रोडक्ट्स जैसे काजल,मस्कारा और स्टेरॉइड दवाओं का बिना परामर्श उपयोग ड्राई आई के प्रमुख कारण हैं। डॉ. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि कुछ मामलों में सूखी आंखों के लक्षण स्पष्ट नहीं होते,लेकिन लेफेराइटिस, स्जोग्रेन सिंड्रोम,थायरॉइड विकार, बदलती जीवनशैली, बच्चों का स्क्रीन टाइम,कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग, धूम्रपान और एलर्जी इसके जोखिम बढ़ाते हैं। विभाग प्रमुख डॉ. संतोष एक्का ने कहा कि इस प्रकार की सीएमई का आयोजन पीजी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है,ताकि वे भविष्य में अपने कार्यस्थल पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दे सकें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिजीत जैन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बताया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply