Breaking News

अंबिकापुर@अवैध लकड़ी तस्करी में पिकअप जप्त, आरोपी से नहीं मिले दस्तावेज

Share

अंबिकापुर,27 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। डीएफओ सरगुजा के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटाई, तस्करी और परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन विभाग उदयपुर की डांडगांव सायर सर्किल टीम ने प्रशिक्षु रेंजर विकास गुप्ता के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान ग्राम पूटा गोरयाडोल में एक पिकअप वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में चार नग चिरान (कटी लकड़ी) बरामद किए गए। मौके पर उपस्थित सिराज नामक व्यक्ति से लकड़ी और वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में पिकअप वाहन को तत्काल जत कर पुराने वन विभाग कार्यालय, उदयपुर लाया गया। वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले की आगे की जांच और विधिवत कार्रवाई की जा रही है। इस संपूर्ण कार्रवाई में वन रक्षक अमरनाथ राजवाड़े, समर्पण लकड़ा, सहीस कपूर, नंद कुमार, आमों कुमार सिंह, विष्णु सिंह सहित सुरक्षा श्रमिक पनेश्वर और रवि की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply