Breaking News

अंबिकापुर@मंडल कमेटियों के गठन में युवाओं को प्राथमिकता 31 जुलाई तक प्रक्रिया पूर्ण करने क ा निर्देश

Share


अंबिकापुर,26 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस सरगुजा के नियुक्त प्रभारी शफी अहमद ने आज नवनियुक्त लॉक प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मंडल कमेटियों के गठन में युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर जोर दिया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि 31 जुलाई तक मंडल कमेटियों का गठन करना जरूरी है और सेक्टर एवं बूथ कमेटियों पर भी काम शुरू किया जाए। शफी अहमद ने बताया कि 28 जुलाई को लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक बुलाकर कार्य पूरा किया जाएगा। 29 जुलाई तक सभी 61 मंडल कमेटियों का गठन कर जिला कांग्रेस कमेटी को सूचि सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में अव्वल रही है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक मंडल,सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं की पूरी फौज तैयार कर ली जाएगी। बैठक में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,हेमंत सिंह, विक्रमादित्य सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply