Breaking News

अंबिकापुर@नावा बांध में जलभराव से राहत,टीएस सिंहदेव की पहल पर शुरू हुआ नाली निर्माण कार्य

Share


अंबिकापुर,26 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। ग्राम नावा बांध में जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर बड़ी राहत मिली है। पीडल्यूडी विभाग द्वारा अधूरा छोड़ा गया सडक निर्माण कार्य हाल की बारिश में बड़ी परेशानी का कारण बना। इससे सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल डूब गई और घरों में पानी भर गया। रास्ते बंद हो गए,जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाई हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निराश ग्रामीणों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। सिंहदेव ने तुरंत पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता को मौके पर भेजकर सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद जेसीबी मशीनों से करीब 1000 फीट लंबी कच्ची नाली बनाई गई, और 200 फीट ह्यूम पाइप डालकर जल निकासी का मार्ग तैयार किया गया। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह क्षेत्र पहले पहुँचविहीन था और पूर्व में स्वीकृत नाली-सडक निर्माण कार्य सत्ता परिवर्तन के बाद अधूरा रह गया, जिससे जलभराव हुआ। अब नाली निर्माण के बाद 24 से 36 घंटे में पानी निकलने की संभावना है। इस प्रयास पर ग्रामीणों ने सिंहदेव का आभार जताया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply