Breaking News

लखनपुर@पुलिया के नीचे सड़ी-गली अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

Share

लखनपुर,20 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर रेड नदी पुलिया के नीचे रविवार की सुबह 10 बजे सड़ी गली अवस्था में अज्ञात महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना उपरांत लखनपुर थाने के उप निरीक्षक केके यादव आरक्षक दशरथ राजवाड़े मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पुलिया के नीचे से निकलवाया गयाअज्ञात महिला के शव को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला के दोनों पैर में और बाया घुटना के ऊपर गोदना का निशान शरीर में हरा पेटिकोट लाल लाउज बाया हाथ मे हरा चूड़ी पहने हुए हैं। लखनपुर पुलिस अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply