लखनपुर,20 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर रेड नदी पुलिया के नीचे रविवार की सुबह 10 बजे सड़ी गली अवस्था में अज्ञात महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना उपरांत लखनपुर थाने के उप निरीक्षक केके यादव आरक्षक दशरथ राजवाड़े मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पुलिया के नीचे से निकलवाया गयाअज्ञात महिला के शव को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला के दोनों पैर में और बाया घुटना के ऊपर गोदना का निशान शरीर में हरा पेटिकोट लाल लाउज बाया हाथ मे हरा चूड़ी पहने हुए हैं। लखनपुर पुलिस अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur