Breaking News

अंबिकापुर@ राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Share


अंबिकापुर,13 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती पर रविवार जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। राजमाता का जन्म 13 जुलाई 1933 को हिमाचल के जबल राजपरिवार में हुआ था। विवाह उपरांत उन्होंने सरगुजा में रहकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे अंबिकापुर व बैकुंठपुर से विधायक रहीं एवं मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रहीं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उन्हें सरगुजा कांग्रेस संगठन की आधारशिला बताया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने महिला एवं युवा नेतृत्व को सशक्त करने का कार्य किया। उनके धार्मिक पक्ष का उल्लेख करते हुए बताया गया कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के आगमन की समस्त तैयारी उन्होंने स्वयं की थी। कार्यक्रम पश्चात प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं महामाया मंदिर में भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply