अंबिकापुर,13 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती पर रविवार जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। राजमाता का जन्म 13 जुलाई 1933 को हिमाचल के जबल राजपरिवार में हुआ था। विवाह उपरांत उन्होंने सरगुजा में रहकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे अंबिकापुर व बैकुंठपुर से विधायक रहीं एवं मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रहीं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उन्हें सरगुजा कांग्रेस संगठन की आधारशिला बताया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने महिला एवं युवा नेतृत्व को सशक्त करने का कार्य किया। उनके धार्मिक पक्ष का उल्लेख करते हुए बताया गया कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के आगमन की समस्त तैयारी उन्होंने स्वयं की थी। कार्यक्रम पश्चात प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं महामाया मंदिर में भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur