सूरजपुर,03 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिले के रामानुजनगर जनपद में आने वाले गांव कैलाशपुर में पीडल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे सड़क में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महा सचिव सैयद आमिल हुसैन ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन देकर जांच करने और जांच पूर्ण होने तक ठेकेदार का भुगतान रोकने का मांग किया है, सैयद आमिल हुसैन ने बताया कि ग्राम कैलाशपुर के आसनापारा,बगलापारा, बाजार पारा, पटपरियापारा,में सड़क निर्माण कराया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता संदेह के घेरे में है। उक्त निर्माण कार्य अत्यंत घटिया स्तर का है जिसमें सड़क निर्माणधीन काल में ही खराब होना प्रारंभ हो गई है, और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जिससे संभावना है कि उक्त सड़क बरसात मौसम में खराब हो जाएगी। उन्होंने मांग किया है की सड़क के गुणवत्ता की जांच हो जांच के उपरांत ही ठेकेदार को राशि का भुगतान किया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur