Breaking News

सूरजपुर@मानक विहीन सड़क निर्माण पर कांग्रेस नेता सैयद आमिल ने की गुणवत्ता जांच की मांग

Share


सूरजपुर,03 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिले के रामानुजनगर जनपद में आने वाले गांव कैलाशपुर में पीडल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे सड़क में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महा सचिव सैयद आमिल हुसैन ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन देकर जांच करने और जांच पूर्ण होने तक ठेकेदार का भुगतान रोकने का मांग किया है, सैयद आमिल हुसैन ने बताया कि ग्राम कैलाशपुर के आसनापारा,बगलापारा, बाजार पारा, पटपरियापारा,में सड़क निर्माण कराया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता संदेह के घेरे में है। उक्त निर्माण कार्य अत्यंत घटिया स्तर का है जिसमें सड़क निर्माणधीन काल में ही खराब होना प्रारंभ हो गई है, और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जिससे संभावना है कि उक्त सड़क बरसात मौसम में खराब हो जाएगी। उन्होंने मांग किया है की सड़क के गुणवत्ता की जांच हो जांच के उपरांत ही ठेकेदार को राशि का भुगतान किया जाए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply