Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Share

अंबिकापुर,30 जून 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना से करीब 100 मीटर दूरी पर रविवार की देर रात अज्ञत कार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर पूरी रात सडक पर ही पड़ा रहा। कोई मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। सुबह उसकी लाश देखी गई।
जानकारी के अनुसार धनेश राम देवांगन उम्र 42 वर्ष राजनगर थाना बिश्रामपुर का रहने वाला था। वह अंबिकापुर सुभाषनगर में रहकर मजदूरी का काम करता था। रविवार को भगवानपुर में एक घर की ढलाई के लिए गया था। ढलाई का काम खत्म कर रात करीब 11 बजे साइकिल से वापस लौट रहा था। गांधीनगर थाने के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। वह पूरी रात सडक पर ही पड़ा रहा। सुबह लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply