Breaking News

अंबिकापुर @ शराब के नशे में धूत दिखा शिक्षक,वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल

Share


  • अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। ग्रिष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार से नए शिक्षा सत्र की शुरू आत हो गई है। वहीं पूरे प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया जा रहा है। नए शिक्षा सत्र के लेकर बच्चों में उत्साह है। वहीं दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है। शिक्षा सत्र के पहले दिन ही एक शिक्षक शराब के नशे में धूत दिखा और स्कूल बंदकर शराब के नशे में जमीन पर लेटा रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धूत शिक्षक उदयपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला देव टिकरा में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि स्कूल में ताला बंदकर शिक्षक रजक राम शराब के नशे में धूत रहा। स्कूल में ताला बंद रहने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सके। शिक्षक की इस हरकत को लेकर अभिभावकों में आक्रोश है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply