Breaking News

अंबिकापुर @ राजमिस्त्री हुआ 35 हजार रुपए उठाइगिरी का शिकार, स्कूटी के डिक्की में रखे थे रुपए

Share


  • अंबिकापुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर में एक व्यक्ति 12 जून को उठाइगिरी का शिकार हो गया। स्कूटी की डिक्की में रखे 35 हजार रुपए अज्ञात चोरों ने निकाल लिया। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार राम कुमार पिता नईहर साय उम्र 35 वर्ष ग्राम ललीतपुर थाना सीतापुर का रहने वाला है। वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह 12 जून को अटल आवास का रुपए निकालने सेंट्रल बैंक सीतापुर गया था। बैंक से 35 हजार रुपए निकालने के बाद स्कूटी के डिक्की में रखा था। इसके बाद वह स्कूटी को सीतापुर में ही एक कोचिंग सेंटर के सामने दोपहर करीब 2 बजे खड़ा किया था और वहीं काम कर रहा था। शाम करीब 5.45 बजे घर जाने के दौरान डिक्की खोलकर देखा तो रुपए नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डिक्की खोलकर रुपए निकाल लिए। वह मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply