Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर पुलिस व उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Share

सूरजपुर,11 जून 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर रक्षित केंद्र स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस जवानो,अफसरों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बुधवार, 11 जून 2025 को किया गया। इसमें जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों व उनकी टीम के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जवानों, अफसरों व परिजनों के लड प्रेशर, लड शुगर सहित अन्य परीक्षण किये गए। स्वास्थ्य जांच शिविर में जिला पुलिस बल के लगभग 250 अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परिजनों ने अपना जांच कराया एवं स्वास्थ्य परामर्श लिया। स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टरों ने जवानों को नियमित रुप से स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply