अम्बिकापुर,10जून 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के पेंटर गली मोमिनपुरा, पर्राडांड में किराए के मकान में रहने वाले मो. शाहिद हुसैन पिता मो. उस्मान 45 वर्ष का शव सोमवार की शाम को फांसी के फंदा पर झूलते मिला। युवक किन परिस्थितियों में फांसी लगाया, इसे लेकर पुलिस विवेचना कार्रवाई में जुट गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने के पूर्व युवक वाइस मैसेज करके किसी परिचित को आत्महत्या करने की जानकारी देकर शव को पहुंचा देने के लिए कहा था। मृतक के परिजन की ओर से किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया हो, फिलहाल ऐसा सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur