Breaking News

अम्बिकापुर @ वाइस मैसेज कर युवक ने की आत्महत्या

Share


  • अम्बिकापुर,10जून 2025 (घटती-घटना)।
    कोतवाली थाना क्षेत्र के पेंटर गली मोमिनपुरा, पर्राडांड में किराए के मकान में रहने वाले मो. शाहिद हुसैन पिता मो. उस्मान 45 वर्ष का शव सोमवार की शाम को फांसी के फंदा पर झूलते मिला। युवक किन परिस्थितियों में फांसी लगाया, इसे लेकर पुलिस विवेचना कार्रवाई में जुट गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने के पूर्व युवक वाइस मैसेज करके किसी परिचित को आत्महत्या करने की जानकारी देकर शव को पहुंचा देने के लिए कहा था। मृतक के परिजन की ओर से किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया हो, फिलहाल ऐसा सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply