Breaking News

अंबिकापुर @ सरगुजा बास्केटबॉल लीग के चौथे दिन भी खिलाडि़यों का रहा शानदार प्रदर्शन

Share


  • अंबिकापुर,05 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा सरगुजा जिला में बास्केटबॉल लीग का प्रतियोगिता मे आज चौथे दिन भी अधिक टीम होने के कारण लीग मैच जारी है लीग मैच के आधार पर हर आयु ग्रुप में सर्वाधिक अंक पाने वाली टीम इसमें विजेता रहेगी।
    चौथे दिन के मुकाबले में सुबह शहर के समाजसेवी व खेलप्रेमी कैलाश मिश्रा ने खिलाडि़यों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया। एवं संध्याकाल में हिमांशु जायसवाल, कृष्ण उपस्थित रहे।
    राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल खिलाडि़यों में काफी जोश और उमंग देखने को मिला रहा है। इस प्रतियोगिता से आने वाले समय में होने वाले शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में काफी लाभ मिलेगा। जिससे सरगुजा बास्केटबॉल टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। संघ की ओर से जल्द ही संभाग स्तरीय व 3ग्3 मैच का भी आयोजन किया जाएगा।
    प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में रजत सिंह,कृष्णकांत, आकाश गुप्ता,प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता,स्नेहा अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply