Breaking News

अंबिकापुर@घर में सोए युवक की बिगड़ीतबियत, इलाज के दौरान मौत

Share


  • अंबिकापुर, 05 जून 2025 (घटती-घटना)। घर के सोए युवक की अचानक तबियत बिगड़ी, स्वजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल से रिफर करने पर अंबिकापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    पुलिस ने बताया कोरिया जिला के सोनहत थाना अंतर्गत ग्राम बड़वार का दीपक कुमार पनिका पिता गोपीचंद 30 वर्ष, बीते 31 मई को दोपहर करीब 12 बजे भोजन करने के बाद सो रहा था। इसी बीच उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और हरारत महसूस करने पर स्वजन उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर 2 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने आईसीयू में भर्ती करने कहा था। आईसीयू में बेड नहीं मिलने पर उसे होलीक्रॉस अस्पताल ले गए, यहां इलाज के दौरान 4 जून को उसकी मौत हो गई।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply