Breaking News

अंबिकापु @ बेदखी की नोटिस से कब्जाधारियों में हड़कंप डीएफओ कार्यालय का किया घेराव

Share



अंबिकापुर,04जून 2025 (घटती-घटना)। वन भूमि पर वर्षों से काबिज लोगों की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। वन विभाग ने उन्हें बेदखली का नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया है। तीन दिन के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बेदखी की कार्रवाई की जाएगा। वन विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जाने से हडक¸ंप है। बुधवार को काफी संख्या में लोग डीएफओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। अतिक्रमणकारियों का कहना है कि हमलोग पिछले 40 से 50 वर्षों से उक्त वन भूमि पर काबिज हैं।
महामाया पहाड़,रनपुरखुर्द चोरकाकछार सहित अन्य वन भूमि पर बड़ी संख्या के कजा कर अवैध निर्मण किया गया है। जनवरी महीने में वन विभाग द्वारा महामाया पहाड़ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। वन विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने लगभग 30 से 40 घरों पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाया था। बधियाचुआं,खैबार,रनपुरखुद चोरका कछार सहित अन्य स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोग वन भूमि पर कजा कर घर बनाकर निवासरत हैं। इस बीच वनमंडलाधिकारी सरगुजा द्वारा रनपुरखुद चोरकाकछार स्थित वन भूमि पर काबिज लगभग 39 लोगों को नोटिस दिया गया है। डीएफओ द्वारा जारी नोटिस 8 मई को जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही थी। लेकिन किसी ने भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद 6 जून को पुन: नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया है। तीन दिन के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बेदखी की कार्रवाई की जाएगा। वन विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जाने से हडक¸ंप है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply