@ क्या प्रशासन का सड़क चौड़ीकरण में तोड़फोड़ का दायरा नेताओं व रसूखदारो की वजह से काम करना पड़ा?
@ प्रशासन ने तोड़ने के लिए जितना चिन्ह लगाया उतना तोड़ने में उनके पसीने छूट गए…
@ सूरजपुर सुभाष चौक से महगवा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, 33 दुकानें ध्वस्त,प्रशासन का बुलडोजर एक्शन…
@ करीब 7 जेसीबी मशीनों के साथ भारी पुलिस बल तैनात,दो मंजिला अनुपम गैस प्वाइंट भी कार्रवाई की चपेट में…
-ओंकार पाण्डेय-

-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,01 जून 2025 (घटती-घटना)। जिला सूरजपुर में लगभग 10 साल पहले नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का कार्य संपन्न हुआ था उस समय भी विरोध नेताओं का बहुत था भाजपा की प्रदेश में सरकार थी उसके बाद भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य संपन्न हुआ था,काफी हो हल्ला और विवाद भी चरम पर था पर अंतत प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ने हार नहीं मानी और सड़क का चौड़ीकरण किया,आज वही सड़क पर लोग चल रहे हैं और आज सारी चीज शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है आज वह भी सड़क की चौड़ाई कम दिखने लगी है,पर यह था कि लिया गया निर्णय आज सही साबित हुआ, एक बार फिर दूसरीबार सूरजपुर प्रशासन ने नेशनल हाईवे सुभाष चौक से लेकर महगवा चौक तक भैयाथान सड़क का चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया है और तोड़फोड़ की जा रही है, पर इस बार भी विरोध खूब देखने को मिल प्रशासन ने जितना तोड़ने के लिए चिन्ह लगाया था उतना वह तोड़ पाने में पीछे रह गए, तोड़फोड़ से 5 फीट पीछे रह गई जहां उन्हें 30 फीट तोड़ना था वह उन्होंने 25 फीट तोड़ा सूत्रों का कहना है कि ऐसा सिर्फ मंत्री विधायक सहित शहर के नेताओं के दबाव में देखने को मिला एक बार फिर चौड़ीकरण को प्रभावित करने का प्रयास ही माना जा रहा है वैसे 25 फीट टूटना भी शहर के लिए बहुत बड़ी बात है।
आपको बता दें कि शहर में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने सुभाष चौक से महगवा चौक तक सड़क चौड़ीकरण का महा-अभियान शुरू कर दिया है। रविवार सुबह करीब 8ः30 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक करीब 33 दुकानों को धराशायी कर दिया गया है, अनुपम गैस प्वाइंट की दो मंजिला दुकान भी शामिल है।
करीब सात जेसीबी मशीनों के साथ प्रशासन और पुलिस की भारी-भरकम मौजूदगी ने इस अभियान को और प्रभावी बनाया।अपुष्ट सूत्रों के अनुसार आज तीन दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुलमिलाकर यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील बीते कई दिनों से किया जा रहा था,बहरहाल समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है और यह शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।


प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, पुलिस बल मुस्तैद
इस मेगा ऑपरेशन की कमान संभाल रही हैं एसडीएम सूरजपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल, जिनके साथ तहसीलदार समीर शर्मा,नायब तहसीलदार इजराइल खान,सीएसपी एस.एस. पैंकरा,डीएसपी अनूप एक्का,एसडीओपी और कोतवाली पुलिस के साथ रामानुजनगर,विश्रामपुर सहित आसपास के थानों के प्रभारी मौजूद है। बहरहाल भारी पुलिस बल की तैनाती ने कार्रवाई को सुचारू और निर्बाध बनाए रखा।

अतिक्रमण पर बुलडोजर का कहर
सुभाष चौक से शुरू इस कार्रवाई में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों से हटाया जा रहा है। अनुपम गैस प्वाइंट की दो मंजिला दुकान सहित करीब 33 अन्य दुकानें अब तक ध्वस्त की जा चुकी हैं। प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों को नोटिस जारी कर सामान हटाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वयं सामान हटा लिया था। इसके बाद आज अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन जेसीबी के माध्यम से कार्यवाही कर रही है।
कुछ सही बता रहे…
तो कुछ की नाराजगी
कार्रवाई को लेकर शहरवासियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कई लोग प्रशासन के इस कदम को सराह रहे हैं, वहीं कुछ प्रभावित दुकानदारों ने कार्रवाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता और पुनर्वास की मांग उठाई है।


अतिक्रमण पर बुलडोजर का कहर
सुभाष चौक से शुरू इस कार्रवाई में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों से हटाया जा रहा है। अनुपम गैस प्वाइंट की दो मंजिला दुकान सहित करीब 33 अन्य दुकानें अब तक ध्वस्त की जा चुकी हैं। प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों को नोटिस जारी कर सामान हटाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वयं सामान हटा लिया था। इसके बाद आज अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन जेसीबी के माध्यम से कार्यवाही कर रही है।
कुछ सही बता रहे…
तो कुछ की नाराजगी
कार्रवाई को लेकर शहरवासियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कई लोग प्रशासन के इस कदम को सराह रहे हैं, वहीं कुछ प्रभावित दुकानदारों ने कार्रवाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता और पुनर्वास की मांग उठाई है।
रात भर में ही 5 फीट पीछे हटी प्रशासन
सूरजपुर प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने व समय के साथ सड़क की चौड़ीकरण को लेकर जागरूक दिख रही थी और तोड़फोड़ एक बार ही हो जाए इसकी रूपरेखा बना ली थी यही वजह थी कि सड़क के दोनों तरफ 30-30 फीट तोड़ने का निर्णय लिया गया था निशान भी लगा लिया गया था पर जिस दिन तोड़फोड़ होना था उस दिन प्रशासन 5 फीट पीछे हट गया और 25-25 फीट ही उसने सड़क के दोनों तरफ तोड़ी विवाद की स्थिति निर्मित थी पर सुरक्षा बलों की वजह से तोड़फोड़ अतिक्रमण हटता रहा। पर एक बार फिर नेताओं ने यह साबित कर दिया कि वह अपने क्षेत्र और शहर का विकास नहीं चाहते हैं और उनकी वजह से ही एक बार फिर से 5 फीट पीछे प्रशासन को हटाना पड़ा कुछ लोग तो मंत्री से तहसीलदार को सीधे बात करवा रहे थे यह भी सूत्रों का दावा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur