Breaking News

अंबिकापुर,@सर्पदंश से पीडि़त युवती की इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,01 जून 2025 (घटती-घटना)। बिश्रामपुर के ग्राम बतरा में 28 मई की रात को एक युवती सर्पदंश के शिकार हो गई थी। वह बहन के साथ सोई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बली देवांगन पिता राम देवांगन उम्र 18 वर्ष सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बतरा की रहने वाली थी। वह 28 की रात को अपनी बड़ी बहन मुस्कान के साथ कमरे में बेड पर सोई थी। देर रात को उसे सांप ने डंस लिया था। वह घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने देखा तो बिस्तर में सांप था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply