Breaking News

राजपुर/बलरामपुर@राजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,साइबर सेल एवं मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

Share

राजपुर/बलरामपुर,01 जून 2025 (घटती-घटना)। जिला पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर अपहृत के तलाश एवं बरामदगी हेतु जिले के समस्त थाना क्षेत्र को निर्देशित किया गया है कि गुम इंसानों/एवं अपहृत हुए बालीकाओ के परिजनों की शिकायत आने पर तत्काल खोज खबर कर बरामदगी करने पश्चात परिजनों को सौंपने के साथ-साथ आरोपियों पर करवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करे । जानकारी के अनुसार राजपुर थाने में शिकायत मिली थी कि क्षेत्र से तीन नाबालिक बालिका लापता है. शिकायत पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर राजपुर थाना क्र . 104 /2025. 109/2025. 123/2025.धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी एमानुल लकड़ा के मार्गदर्शन में अपहृत बालिकाओं की तलाशी एवं बरामदगी में जुट गई। राजपुर पुलिस के द्वारा सभी पहलुओं का बारीकी से आवलोकन करने पश्चात.साइबर सेल बलरामपुर की मदद एवं मुखबिर की सूचना पर तीनों प्रकरण में अपहृता बालिकाओं को तलाश कर बरामद किया गया। तीनों प्रकरणों में आरोपी रामदेव शांडिल्य नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिस पर राजपुर पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 123/2025धारा 137(2).87.64.(2)(एम) बी एन एस एवं पॉस्को एक्ट की धारा 4.6में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन तालाश के तहत निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में शामिल रहे निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक अमित सिंह,रूपेश कुमार गुप्ता,हरिशंकर डसेन,नरेंद्र कश्यप,महिला आरक्षक प्रफुल्ल टोप्पो,रेशमा कुजुर्ग एवं अन्य स्टाफ शामिल है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply