Breaking News

अंबिकापुर@गणेशपुर पुलिस ने नाबालिक से आना कर के मामले में किया गिरफ्तार

Share


पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में किया प्रस्तुत.
आरोपी हुआ जेल दाखिल

अंबिकापुर, 31 मई 2025 (घटती-घटना)। पीडि़ता के पिता ने 29 मई 2025 को बलरामपुर जिले के गणेशपुर चौकी में मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी की उसकी नाबालिक लड़की घर से बगैर किसी को जानकारी दिए रात्रि करीब 1:00 बजे बगैर बताए कहीं चली गई है. जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
जिस पर गणेशपुर पुलिस ने प्राथी के कथन को लेकर कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 72/ 2025 धारा 137 (2) अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के तलाश में पुलिस अधीक्षक . अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर मामले में कार्रवाई लेकर आरोपी को गढ़वा जिला ग्राम कुदरूम थाना रंका पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया.
जानकारी के अनुसार 29 मई 2025 को प्राथी के द्वारा गणेश मोड़ थाना में आकर मौखिक शिकायत दर्ज कर रही थी कि 21 मार्च 2025 को रात के समय लगभग 1:00 बिना बताए कहीं चली गई है। मुझे अंदेशा है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरी नाबालिक बेटी को पहले फुसलाकर कहीं भाग ले गया है.
जिस पर चौकी गणेशपुर थाना बलरामपुर अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 137 (2) तहत
बीएनएस के तहत आरोपी के खोजबीन में जुट गई. बताया गया कि आरोपी अजीत भारती को झारखंड के गढ़वा जिला के ग्राम कुदरूम थाना रंका उसके घर से बालिका को उसके पिता और परिजन के उपस्थिति में दिनांक 25 /5 /2025 को आरोपी अजीत भारती के घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर गणेशपुर चौकी लाया गया. पीडि़ता के द्वारा अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी अजीत भारती व उसके अन्य साथी के द्वारा मुझसे कहा गया कि तुमको शादी में नाचने गाने का तुमको शादी में नाचने गाने का काम दिलाएंगे जिससे तुमको अच्छी आमदनी हो जाएगी. पीडि़ता उनके बहकावे में आकर नके साथ चली गई. पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी अजीत भारती के साथी ने 27 मार्च 2025 को पहली बार शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया. साथी बताया गया कि विरोध करने पर आरोपी अजीत भारती मुझे शादी का झांसा देकरकई बार मेरा शारीरिक शोषण (बलातकार) मेरे मना करने के बावजूद करता रहा. पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64 (2) ड बी. एन. एस. एवं 4.6 पॉस्को एक्ट जोड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply