Breaking News

सुरजपुर,@भाजपा सरकार छात्रों व शिक्षकों के साथ कर रही अन्याय-आकाश साहू

Share


सुरजपुर, 31 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने एनएसयूआई के साथियों के साथ पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया बताया गया कि जिस प्रकार पिछले हफ्ते सरकार द्वारा एक आदेश लागू किया गया है जिसके तहत 10463 शासकीय विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है जिससे लगभग 35000 शिक्षकों का पद समाप्त हो रहा है यह निर्णय सरकार का सबसे घटिया निर्णय है इस निर्णय से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीब,आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है एक तरफ मोदी की गारंटी पर 57000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा है और दूसरी ओर 10463 स्कूलों को बंद किया जा रहा है अगर स्कूल ही बंद हो जाएगा तो भर्ती कैसे होगी साथ ही सरकार द्वारा 2008 के सेट अप के साथ भी छेड़छाड़ किया जा रहा है सरकार भर्ती को अगर प्रारंभ नहीं करती है भाजपा सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है तो युवाओं के साथ धोखा और विश्वासघात होगा आकाश साहू ने बताया कि ष्टत्रस्श्वभ् परीक्षा हुए 1 वर्ष का समय बीत चुका है और अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है जिससे हजारों छात्र मानसिक और आर्थिक तनाव में है इस पर एनएसयूआई मांग करती है कि परिणाम जल्द से जल्द पारदर्शी ढंग से जारी किया जाए बताया गया कि अभी कुछ दिन पूर्व आत्मानंद विद्यालयो में बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल चुकाने के लिए नोटिस जारी किया गया है विद्यालय देश का प्रमुख संस्था है जिससे लाखो-करोड़ों बच्चे शिक्षा प्राप्त करते है अगर विद्यालय का बिजली काट दिया जाएगा तो छात्र कैसे पढ़ाई करेंगे सरकार को आत्मानंद विद्यालयों में आवश्यक फंड जारी करने की आवश्यकता है साथ ही क्रभ्श्व के तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के आयु के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना राज्य का दायित्व है क्रभ्श्व की धारा 3,4 और 6 यह स्पष्ट रूप से कहती है कि प्रत्येक बच्चे को उसके निकटतम प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश व शिक्षा का अधिकार है जिस संख्या में स्कूल बंद हो रहे है उससे केवल छात्र व शिक्षकों को ही नहीं बल्कि कानूनी और संवैधानिक उल्लंघन भी है भाजपा सरकार द्वारा क्रभ्श्व का भी दुरुपयोग किया जा रहा है भाजपा सरकार द्वारा स्कूलों का बंद करना न सिर्फ गरीब और ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है बल्कि क्रभ्श्व अधिनियम की मूल भावना का उल्लंघन भी है एनएसयूआई सरकार से सवाल करती है कि क्या स्कूल कर देना संविधान की भावना के विरुद्ध नहीं है और क्या यह बच्चों के मौलिक अधिकारों को कुचलना नहीं है और अगर सरकार बच्चों के साथ और शिक्षकों के साथ अन्याय करना चाह रही है तो एनएसयूआई द्वारा आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा पत्रकार वार्ता के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के साथ एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजेश साहू,लॉक अध्यक्ष अमन रवि,रेहान,नुमान अली,वारिश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply