Breaking News

अंबिकापुर,@महिला ने दरिमा थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Share


अंबिकापुर, 31 मई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के दरीमा थाना प्रभारी के ऊपर 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के साथ अंबिकापुर पहुंचकर एडिशनल एसपी से इस पूरे मामले की शिकायत की है। मामला थाना दरिम क्षेत्र के अरची गांव का है। जहां की पीडि़ता ने दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति और उसकी बहन भाग गया है, लेकिन दरिमा पुलिस अब तक भागे हुए लोगों को नहीं खोज पाई है। वही पीडि़ता का आरोप है कि जब-जब पीडि़ता के पति और बहन को पुलिस खोजने जाती है तब तब गाड़ी और पेट्रोल के लिए पीडि़ता से पैसे का डिमांड किया जाता था। पीडि़त पुलिस को रुपए भी देती थी, लेकिन अब तक पुलिस पीडि़ता के पति और बहन को नहीं खोज पाई है। वहीं पीडि़ता अपने पति और बहन को खोजने के लिए पुलिस को कह रही है तो दरिमा थाना प्रभारी पीडि़ता के पति और बहन को खोजने के एवज में 25 हजार रुपए का डिमांड कर रहा है। पीडि़ता और ग्रामीण आज जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के साथ अंबिकापुर पहुंचे और एडिशनल एसपी से इस पूरे मामले की शिकायत की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply