Breaking News

अंबिकापुर@सायकल रैली का आयोजन 1 जून को

Share


  • अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 03 जून 2025 को सायकल दिवस के अवसर पर फिटनेस को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कराने के उद्देश्य से 01 जून 2025 दिन रविवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुरुष,महिला,स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक जन शामिल हो सकते हैं। सायकल रैली का आयोजन प्रतापपुर रोड से स्थित वाटर पार्क (सरगंवा) से प्रातः 06ः00 बजे प्रारम्भ होकर कल्याणपुर तक जाना है एवं वापसी पुनः वाटर पार्क पर सम्पन्न होगी। खिलाडि़यों को प्रोत्साहन हेतु महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में अलग-अलग प्रथम से तीसरे स्थान तक नकद पुरूस्कार एवं चौथे से दसवें स्थान तक को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। सायकल रैली में सम्मिलित होने के लिए जिले के इच्छुक खिलाड़ी,नागरिक, विद्यार्थी,युवा एवं जनसामान्य से अपील है कि अपने स्वयं के सायकल के साथ प्रारम्भ स्थल प्रतापपुर रोड वाटर पार्क सरगंवा ग्राम में प्रातः 06ः00 बजे उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे, प्रतिभागियों के द्वारा मोटराइज्ड सायकल का प्रयोग वर्जित होगा।

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply