Breaking News

सूरजपुर,@रामानुजनगर में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड की हुई जांच

Share


सूरजपुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त टीम द्वारा जन स्वास्थ्य सुरक्षा एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में आज रामानुजनगर तहसील मुख्यालय में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी श्री अजय मोडीयम के मार्गदर्शन तथा रामानुजनगर थाना प्रभारी श्री राजेंद्र साहू, तहसीलदार श्री सूर्यकांत साय एवं औषधि निरीक्षक श्री जयप्रकाश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। एनसीओआरडी समिति के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में कुल पांच औषधि प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नारकोटिक्स एवं साइकॉट्रॉपिक दवाइयों के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में पाए गए,जो समिति द्वारा निर्धारित मानकों की अनुपालना को दर्शाता है। इसके साथ ही, रामानुजनगर तहसील क्षेत्र में कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत धूम्रपान निषेध प्रावधानों के उल्लंघन पर कुल 8 चालान काटे गए। इन चालानों के अंतर्गत कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply