Breaking News

सूरजपुर,@खोड में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में समाधान शिविर का किया गया आयोजन

Share


सूरजपुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। आज प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थित में सुशासन तिहार के अंतर्गत ओडगी विकासखंड के ग्राम पंचायत खोड़ में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्लस्टर के सभी 08 ग्राम बेदमी, छतोली बीजो, इंजानी, करवा, केसर,खोंड़,मसंकी,टमकी ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याएं शासन-प्रशासन के समक्ष रखा। इस दौरान विभाग के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में ग्राम खोड़ पहुंची मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवाद से समाधान पहल की सराहना की और इसमें सहभागी बनने वाले जिले के सभी गणमान्य नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल और जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया है। सड़क,बिजली,पानी,राशन,पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं के साथ ही कई नए आवेदन स्वीकार कर उनका निराकरण किया गया है। शिविर के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में पांच महिलाओं को साड़ी और नारियल भेंट कर सम्मानित भी किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply