Breaking News

अंबिकापुर@अलग-अलग घटना मेंसर्पदंश से दो की मौत

Share


  • अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। अलग-अलग घटना में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार सुन्दरा मिंज उम्र 56 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटछाल का रहने वाला था। वह 15 मई की रात को घर में जमीन में बिस्तर लगाकर सोया था। तभी उसे सांप ने डंस लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजखेला की है। 22 वर्षीय सूरज गोड़ 28 मई की रात को वह आंगन में खड़ा था। तभी उसे सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    अंबिकापु र@मोबाइल के लिए पिता ने डांटा तो बड़े
    बेटे ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

  • अंबिकापु र29 मई 2025 (घटती-घटना)। मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने के लिए दो भाई आपस में लड़ रहे थे। पिता द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज बड़े बेटे ने कमरा बंद कर कीटनाशक सेवन कर लिया। जिसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार वाल्टर लकड़ा पिता मुक्ती लकड़ा उम्र 15 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम करवां का रहने वाला था। 25 मई को वह परिजन के साथ चर्च गया था। वापस घर आने के बाद मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। इस दौरान उसका छोटा भाई विशाल भी आ गया और उससे गेम खेलने के लिए उससे मोबाइल मांगने लगा। इस दौरान दोनों भाई मोबाइल को लेकर लडऩे लगे। मोबाइल के लिए लड़ता देख पिता ने दोनों को फटकार लगाई। पिता ने बड़े बेटे को कहा कि तुम बड़े हो गए हो क्यों मोबाइल के लिए लड़ते रहते हो। इस बात पर बड़ा बेटा नाराज हो गया। मोबाइल को लेकर पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर वाल्टर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां अनिमा कमरे में गई तो उसके हाथ में कीटनाशक का शीशी था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र चंपा ले गए। वहां रविवार होने के कारण अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद परिजन स्कूटी से उसे लेकर शंकरगढ़ अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply