Breaking News

अंबिकापुर@दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share

  • थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
  • महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही

  • अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीडि़ता दिनांक 21/05/25 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीडि़ता का जानपरिचय वर्ष 2022 मे ग्राम मुरता थाना सीतापुर निवासी उनेश केरकेट्टा से हुआ था, जानपहचान के बाद बातचीत होता था कि घटना दिनांक 22/05/22 कों आरोपी उनेश केरकेट्टा पीडि़ता को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 69 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
    दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम उनेश केरकेट्टा आत्मज द्वारिका केरकेट्टा उम्र 24 वर्ष साकिन मुरता थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास,प्रधान आरक्षक रामबचन,आरक्षक दिलबोधन, सेवक,पुरेंदर पैकरा,सैनिक रमेश अगरिया सक्रिय रहे।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply