अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम कार्यालय में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे आग लगने से हडकंप मच गया। नगर निगम कार्यालय के प्रथम तल पर संचालित लोक निर्माण शाखा में अचानक धुआं निकलता देख अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते धुआं पूरे कार्यालय में फैल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अगजनी में पीडल्यूडी के कुछ दस्तावेज भी जलने की बात कही जा रही है। निगम आयुक्त का कहना है कि आगनी में क्या-क्या नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह निगम के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। कुछ देर में कर्मचारियों ने निगम के लोक निर्माण शाखा के कमरे से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। कर्मचारियों ने कमरे में रखे दस्तावेजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के कुछ देर बाद फिर से आग भडक गई,जिसे बुझा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग का धुआं पूरे निगम परिसर में फैल गया। जिस कारण निगम का कामकाज ठप हो गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी बाहर खड़े रहे। निगम की बिजली भी बंद कर दी गई। फायर ब्रिगेड प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि नगर निगम में आगजनी की सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीडल्यूडी शाखा में आग लगी थी। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में कुछ दस्तावेज भी जले हैं।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur