Breaking News

अंबिकापुर@जहरीले जीव के काटने से बालिका की मौत

Share


  • अंबिकापुर,28 मई 2025 (घटती-घटना)। ईंट भट्ठा में काम करने वाले परिवार की नाबालिग पुत्री को किसी जहरीले जीव ने काट लिया,जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। संभावना जहरीले सांप के काटने की जताई जा रही है।
    जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के चंदौरा थाना अंतर्गत ग्राम भडिय़ा निवासी हरिकिशन भुइयां अंबिकापुर के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम चठिरमा में स्थित केदार के ईंट भट्ठा में परिवार के साथ रहकर काम करता है। 25 मई की रात को सभी खाना खाने के बाद अलग-अलग झोपड़ीनुमा कमरे में सो गए थे।
    26 जून को अलसुबह 4 बजे निर्मला 13 वर्ष बताई कि उसे कुछ काटा है और दर्द हो रहा है। स्वजन उठे तो किशोरी के मुह से झाग निकल रहा था और उसे असहनीय पीड़ा हो रही थी। निजी वाहन से बालिका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां इलाज के दौरान बुधवार को सुबह 9.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply