Breaking News

अंबिकापुर@मोबाइल चोरी के बाद फोन-पे से निकाल लिया 59 हजार

Share

अंबिकापुर,28 मई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरमिटी निवासी एक ग्रामीण के जेब से साप्ताहिक बाजार में सजी खरीदते वक्त मोबाइल चोरी करने के बाद फोन पे के माध्यम से 59060 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
झिरमिटी निवासी विजय एक्का पिता स्व. ढुढ राम एक्का 52 वर्ष ने थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बीते 25 मार्च को वह साप्ताहिक बाजार उदयपुर सजी लेने के लिए गया था, और अपने मोबाईल फोन को शर्ट के सामने जेब में रखा था।
सजी खरीदते वक्त अज्ञात लोगों ने मोबाइल चोरी कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चला,जिसकी अनुमानित कीमत 8500 रुपये है। मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति ने ही फोन पे के माध्यम से तीन बार में 20170 रुपये, 30300 रुपये एवं 8590 रुपये कुल 59060 रुपये अलग-अलग खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसकी जानकारी बैंक से मिलने के बाद ग्रामीण ने घटना की रिपोर्ट उदयपुर थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 व आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) का अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया है।
अंबिकापुर@तलवार दिखाकर लोगों कोभयभीत कर रहा युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर,28 मई 2025 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हर्राटिकरा में तलवार लेकर सडक से आने-जाने वालों को डराते-धमकाते एक व्यक्ति को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले शंकर सोनवानी पिता मनभरन सोनवानी 30 वर्ष हर्राटिकरा सेमरपारा का रहने वाला है,जो गांव में ही तलवार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण सिंह, आरक्षक सतेन्द्र दुबे ने आम लोगों के सहयोग से उसे घेराबंदी करके पकड़ा और थाना लेकर आई। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करके पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply